India after covid:आत्मनिर्भर भारत अभियान&opportunities for india
देश की प्रवर्तमान समय में जब देश और दुनिया महामारी से गुजर रही है तब प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया 'आत्मनिर्भर भारत'की मुहिम वास्तव में बहुत ही सम्मानजनक स्थान रखती है।आखिर देश के प्रधानमंत्री को क्यो जरूरत पड़ी इस संकट की घड़ी में आर्थिक बात को जोड़ने की?जरूरत थी क्योंकि आज भारत के अर्थतंत्र को ही 'Made in China' का लेबल लग गया है।देश के कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र का 25 % हिस्सा हम चीन से आयात करते है।2015 से लेकर अबतक केवल चीन की Shaomi कंपनी के माध्यम से ही देश के टेलीफोन का 18% हिस्सा हमने उनके आगे मानो सोने की थाली में धर दिया है।इण्डस्ट्री में उतपादक साधन में काम मे आनेवाली 25% हिस्से की मशीनरी केवल चीन से आयात की जाती है।तमिलनाडु के कई फटाकों के उत्पादन में लगे 8,00,000 लोग बेकार हो गए जब चीन ने उसमे हस्तक्षेप किया।ये तो सिर्फ एक उदाहरण है क्योंकि ऐसे तो कई उद्योग चीन के हस्तक्षेप के कारण बेकार हो गए और लाखों की तादाद में लोग बेकार हो गए। इस समस्या का हल में कहीं न कहीं हमारे अतीत...